हजारों पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, जल्द पूरा करें ये काम, रुक सकती है अप्रैल की पेंशन

pension

अलीगढ़, डेस्क रिपोर्ट।Pension. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के 58 हजार वृद्धा पेंशन धारकों के लिए काम की खबर है। जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को सेवा केंद्र पर जाकर आधार नंबर और मोबाईल नंबर से लिंक करवा लें, वरना आपकी अप्रैल-मई की पेंशन की किस्त रूक सकती है।इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की तरफ कई बार आदेश जारी किया जा चुका है।  इधर, जौनपुर जनपद के 1.36 लाख वृद्धा पेंशन धारकों को भी 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

यह भी पढ़े.. गर्मियों में तरबूज से निखारे अपनी खूबसूरती, घर पर ऐसे बनाएं फेसपैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी सरकार द्वारा बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन योजना के माध्यम से 1000 रुपये मासिक की दर से पेंशन प्रदान की जाती है।इसके लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए। अलीगढ़ जनपद में कुल 61.71 हजार पेंशनर हैं, अब तक करीब 3300 पेंशनर का आधार कार्ड पेंशन से लिंक कराया जा चुका है, लेकिन 58000 से ज्यादा लोगों ने अपने आधार कार्ड को अपनी पेंशन से लिंक नहीं कराया है, ऐसे लिंक न हुई पेंशन की अगली किश्त रुक सकती है।

पेंशनधारी आधार कार्ड को पेंशन से लिंक कराना कराने के लिए जनसेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन के कागज, बैंक पासबुक, आधार कार्ड से जुड़े नंबर वाला मोबाइल पर ले जाना होगा। पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड को पेंशन से लिंक किया जाता है, ऐसे में पेंशनरों को न सिर्फ वृद्धावस्था पेंशन पोर्टल पर आधार को अपलोड करना होगा, पेंशन वाले खाते से संबंधित बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार विवरण की कॉपी जमा भी करनी होगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पीएफ ब्याज पर आई बड़ी अपडेट, वेतन में मिलेगा लाभ

इधर, यूपी शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशनरों से अपील की गई है कि जल्द से जल्द आधार लिंक करवा लें, इसके लिए गांव-गांव अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं और ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी गई है।ये सभी पेंशनधारकों की सूची बनाकर उनके खाते अपडेट कराएंगे। शहरी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र प्रभारी इस कार्य को करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews