
7th Pay Commission 18 Month DA Arrears : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( Central Government employees) के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 18 महीने के डीए एरियर पर ताजा अपडेट आया है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव एवं स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) को पत्र लिखा है और बजट में डीए एरियर को जारी करने की मांग की है।अगर केन्द्र सरकार इस पर सकारात्मक रवैया अपनाती है तो कर्मचारियों के खाते में 40 हजार से 2.18 लाख रुपए तक एरियर का पैसा आ सकता है।
वित्त मंत्री को लिखा पत्र, बजट के बाद हो सकता है फैसला
दरअसल, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा है और कहा है कि डीए एरियर की भुगतान अविलंब जारी किया जाए। तब केंद्र सरकार ने आर्थिक स्थिति सही नहीं होने का हवाला दिया था, लेकिन अब देश की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है, ऐसे में सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मियों का रोका गया भत्ता अब वापस करना चाहिए। सरकार को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि कोरोनाकाल के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सभी सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपना योगदान दिया था।
संघ ने मांग की है कि सरकार को अब 18 माह के डीए का एरियर जारी करना चाहिए।कोविड के समय रोकी गई तीन किस्तों को आगामी बजट में जारी करने के अनुरोध करता हूं। संभावना जताई जा रही है लोकसभा चुनाव को देखते हुए केन्द्र सरकार डीए एरियर पर फैसला ले सकती है। वही 2024 जनवरी से 4 फीसदी डीए में भी वृद्धि की जा सकती है। इसका ऐलान मार्च में किया जा सकता है, क्योंकि इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की उम्मीद है, जिसके बाद सरकार कोई ऐलान नहीं कर पाएगी।
2020 से 2021 तक का बकाया है एरियर
- दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक का डीए का एरियर बकाया है, चुंकी 4 साल पहले कोरोना काल में केन्द्र सरकार ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 64 लाख पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत पर रोक लगा दी गई थी, जिसकी वे लंबे समय से मांग कर रहे है। इसको लेकर कर्मचारी संघ कई बार केन्द्र को पत्र लिख चुके है।
- बीते साल खबर आई थी कि 1 फरवरी 2023 को पेश होने वाले बजट सत्र 2023 में इस पर फैसला हो सकता है या फिर इसकी राशि के आवंटन पर कोई जानकारी दी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।अब 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश होने वाला है, ऐसे में एक बार फिर कर्मचारियों पेंशनरों को एरियर को लेकर उम्मीद जाग गई है।
संसद में केन्द्रीय मंत्री ने दिया था ये जवाब
बीते साल केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने डीए एरियर के सवाल पर लिखित में जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए/डीआर की 3 किस्तों का एरियर दिए जाने की कोई योजना नहीं है। 1 जनवरी 2020 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को जारी किए जाने DA को फ्रीज करने का फैसला कोरोना महामारी से पैदा हुए आर्थिक व्यवधान के चलते लिया गया था, जिससे सरकार पर वित्तीय बोझ को कम किया जा सके, जिसका असर 2020-21 और उसके बाद भी देखा गया है।बकाये डीए का एरियर 2020-21 के लिए है जिसे देना उचित नहीं समझा गया है, अभी भी सरकार का वित्तीय घाटा एफआरबीएम एक्ट (FRBM Act) के तहत तय किए गए लेवल से दोगुना है।
जानिए DA Arrears का पूरा कैलकुलेशन
- नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।
- लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाना है।
- अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।
- अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर भुगतान किया जाना है।
- लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) ।लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये भुगतान किया जाना है।।
(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

