शासकीय कर्मचारियों की बड़ी तैयारी, एरियर, पुरानी पेंशन बहाली और ग्रेड पे की मांग, मिलेगा लाभ! जानें अपडेट

Govt employee news

demo pic

धनबाद,डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ केन्द्रीय और राज्य के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते और बोनस जैसी सौगातों का मिलने का सिलसिला जारी है तो वही दूसरी तरफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने 12 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। फेडरेशन ने पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेड पे, 18 महीने का बकाया डीए एरियर समेत रेलवे कर्मचारियों की एक दर्जन मांगें रखी है।

यह भी पढे..18 महीने के पेंडिंग DA Arrear पर नई अपडेट, कर्मचारियों को जल्द मिलेगी राहत, खाते में आएगी मोटी रकम!

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने 12 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। धनबाद में फेडरेशन की इकाई ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले भूख हड़ताल का आयोजन होगा। फेडरेशन का दावा है कि इस आंदोलन में देशभर के लाखों कर्मचारी शामिल होंगे और वर्कशॉप और अन्य शाखाओं में भी कर्मचारी भूख हड़ताल के माध्यम से आंदोलन को समर्थन देंगे।इस हड़ताल के माध्यम से कर्मचारी रेलवे पर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने का दबाव बनाएंगे।

प्रमुख मांगे

  • नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने।
  • भारतीय रेल का निजीकरण व निगमीकरण बंद
  •  नए पदों का सृजन। कोर्स कंप्लीट एक्ट अप्रेंटिस को रेलवे में स्थाई नियुक्ति प्रदान।
  • पदों के पुनः वितरण के नाम पर बिना विकल्प कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं करने
  • सभी कैटेगरी का समावेश कर जीडीसीई की अधिसूचना हो जारी
  • रेलवे के सभी विभागों में सीधी भर्ती के 10 फीसद पदों को सभी विभागों के लिए LDCE ओपन टू ऑल करके भरे जाने
  • रेलवे के सभी विभागों में ग्रेड पे 4600 से 4800 में अपग्रेड कर ग्रेड पे 5400 प्रदान करने
  • एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 की अवधि में बढ़े हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के एरियर का भुगतान ।
  • कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के तहत सभी कैटेगरी में उच्च ग्रेड पे के पदों का प्रतिशत बढ़ा कर इनको भरने का कार्य ।
  • सभी कैटेगरी को रिस्क अलाउंस का भुगतान शीघ्र करने
  • महिला कर्मचारियों के लिए पूर्ण वेतन पर सीसीएल स्वीकृत और सभी कार्य स्थलों पर पर्याप्त सुविधाएं ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews