
CGHS Package New Rates: केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के रेट्स में संशोधन हुआ है। सीजीएचएस ने हाल ही में नई दरें जारी की है। योजना के लाभ केंद्र सरकार के कर्मचारी और उनके परिवार को मिलता है। साथ ही केंद्र सरकार के पेंशनर्स को भी स्कीम के तहत एक निर्धारित पर विभिन्न प्रकार के सर्जरी और इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
क्या हैं नई दरें?
नई दरें सभी सीजीएचएस शहरों में लागू होगी। वर्तमान में यह सुविधा 80 शहरों में उपलब्ध है। चोट पर पट्टी के लिए एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों में 300 रुपये और गैर एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों में 225 रुपये का खर्च होगा। टांके/टांके (7-12 टांके) हटाने के लिए एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए रेट 200 रुपये और गैर एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए 170 रुपये हैं। कुल कोलेक्टॉमी के लिए रेट 34000 से लेकर 40000 रुपये है।
कौन उठा सकता है लाभ?
इस योजना के तहत केंद्र कर्मचारी और पेंशनर्स आते हैं। सीजीएचएस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को एक फॉर्म जमा करना होता है। जिसमें उनकी और परिवार के सदस्यों के तस्वीर होती है। इस फॉर्म को मंत्रालय/ऑफिस/विभाग में जमा करना पड़ता है, जहां वे कार्यरत हैं। जिसके बाद एक कार्ड जारी होता है। कर्मचारी ऑनलाइन CGHS के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

