School News: छात्रों के लिए बड़ी खबर, शीतकालीन अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school news

School winter vacation : जम्मू कश्मीर के स्कूल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार ने प्रदेश के दोनों संभागों (जम्मू और कश्मीर) के सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर सरकार ने ठंड की शुरुआत को देखते हुए घाटी के स्कूलों में 3 महीने के विंटर वेकेशन (शीतकालीन अवकाश) की घोषणा कर दी है। आदेश के तहत 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्राथमिक विद्यालय, 12 दिसंबर से 28 फरवरी तक 6 से 8वीं तक के स्कूल और 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 19 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे।

28 फरवरी से खुलेंगे स्कूल

आदेश के तहत हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों को 20 फरवरी तक स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।अब स्कूल अगले साल 28 फरवरी को फिर से खुलेंगे । इस दौरान उन्हें परीक्षाएं आयोजित करने के प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। छुट्टियों में सभी शिक्षकों को छात्रों के मार्गदर्शन के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews