उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, LPG Gas Cylinder आज से सस्ता, जानिए नए रेट

उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, LPG Gas Cylinder आज से सस्ता, जानिए नए रेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां LPG Gas Cylinder की नई कीमतें जारी करती हैं।  आज 01 जुलाई को कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 198 रुपये (Commercial LPG Gas Cylinder New Rate) कम की गई है , जबकि घरेलू गैस सिलेंडर (LPG domestic gas cylinder) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इतना कम हुआ रेट 

इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 198 रुपये सस्ता, मुंबई में 190.50 रुपये सस्ता, कोलकाता में 182 रुपये सस्ता और चेन्नई में 187 रुपये सस्ता हुआ है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में भारी उछाल, यहाँ देखें बाजार का हाल

अब इतने का मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर 

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा कीमतें घटाने के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,021 रुपये का, मुंबई में 1,981 रुपये का, कोलकाता में 2,140 रुपये का और चेन्नई में 2,186 रुपये का मिलेगा।

ये भी पढ़ें – Share Market : खुलते ही धड़ाम हुआ Sensex , देखें Nifty का भी हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews