इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन होंगे स्थानांतरण, सॉफ्टवेयर में डाटा फीड

employees doctor transfer news

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों (Employees) के लिए जरूरी खबर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में डाक्टर और कर्मचारियों का स्थानांतरण ऑनलाइन किया जाएगा।इसके लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया गया है, जिसमें डाटा फीड कर दिया गया है, ताकी किसी भी कर्मचारी को तबादले में दिक्कत ना हो।

यह भी पढ़े.. MP: शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा समयमान वेतनमान का लाभ! राज्य सरकार ने मांगा प्रस्ताव

दरअसल, हाल ही में कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति 2022 (New Transfer Policy 2022) को मंजूरी दी गई है, जिसके बाद से ही तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 30 जून तक प्रदेश के कर्मचारियों को स्थानांतरण (Employees Transfer) दिया जाएगा।खास बात ये है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर और कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए साफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसमें सालों से एक मंडल और जिले में जमे डॉक्टरों व कर्मचारियों का सारा डाटा फीड किया गया है और तबादला नीति 2022-23 के नियमों के अनुसार ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: प्रथम चरण में 78% वोटिंग, 10 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान, एग्जिट पोल पर ताजा अपडेट

इधर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ की महानिदेशक डॉक्टर वेद ब्रत स‍िंह के साथ हुई बैठकम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ के अध्यक्ष डा. अमित स‍िंह ने मांग रखी कि डॉक्टर और कर्मचारियों का निजी और परस्पर अनुरोध पर ही तबादला किया जाए। अन्यथा एक साथ बड़ी संख्या में तबादले करने से अस्पतालों की तैयारी और व्यवस्ताएं प्रभावित हो सकती है और मरीजों को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि पिछले साल साफ्टवेयर की मदद से स्थानांतरण करने के दौरान रिटायरमेंट में दो वर्ष बचे कर्मचारियों का भी तबादला कर दिया गया था। वही महिलाओं को गलत ढंग से स्थानांतरित किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews