
demo pic
शिमला, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों (Himachal Employees) के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च 2022 को अनुबंधकाल पूरा करने वाले कर्मचारी पक्के होंगे। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने क्लर्क और जेओए आईटी का डाटा मांगा है।आदेश जारी होते ही डिप्टी डायरेक्टर जिलेवार डाटा जुटाने में एक्टिव हो गए है।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब प्रमोशन के लिए देनी होगी 2 परीक्षाएं, नए निर्देश जारी
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के स्कूलों (School) सहित विभागों में 31 मार्च तक अनुबंध पर 2 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके क्लर्क और JOA आईटी अब रेगुलर किए जाएंगे।इसके लिए प्रांरभिक शिक्षा विभाग ने इन जिलावार सभी डिप्टी डायरेक्टर से इसका डाटा मांगा है।
यह भी पढ़े.. MP रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा!, 25 मार्च से चलेगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल-रूट
प्रांरभिक शिक्षा विभाग (Education Department) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च 2022 तक जो भी कर्मचारी 2 साल की अनुबंध अवधि पूरा कर चुके हैं, उनके दस्तावेज समय पर जमा करवाए जाएं।इनके जमा होते ही उन्हें रेगुलर किया जाएगा।इसमें साफ कहा गया है कि 5 दिनों के भीतर इनकी सूची हर हाल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। वही समय पर इनकी सूची यदि नहीं मिलती है तो सबकी रिपोर्ट निल भेजी जाएगी।
Link- https://himachal.nic.in/WriteReadData/l892s/16_l892s/CCA_000330-85873628.pdf
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

