Hindi News

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने मांगा डाटा, अप्रैल से मिलेगा लाभ!

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने मांगा डाटा, अप्रैल से मिलेगा लाभ!

demo pic

शिमला, डेस्क रिपोर्ट।  हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों (Himachal Employees) के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च 2022 को अनुबंधकाल पूरा करने वाले कर्मचारी पक्के होंगे। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने क्लर्क और जेओए आईटी का डाटा मांगा है।आदेश जारी होते ही डिप्टी डायरेक्टर जिलेवार डाटा जुटाने में एक्टिव हो गए है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब प्रमोशन के लिए देनी होगी 2 परीक्षाएं, नए निर्देश जारी

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के स्कूलों (School) सहित विभागों में 31 मार्च तक अनुबंध पर 2 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके क्लर्क और JOA आईटी अब रेगुलर किए जाएंगे।इसके लिए प्रांरभिक शिक्षा विभाग ने इन जिलावार सभी डिप्टी डायरेक्टर से इसका डाटा मांगा है।

यह भी पढ़े.. MP रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा!, 25 मार्च से चलेगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल-रूट

प्रांरभिक शिक्षा विभाग (Education Department) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च 2022 तक जो भी कर्मचारी 2 साल की अनुबंध अवधि पूरा कर चुके हैं, उनके दस्तावेज समय पर जमा करवाए जाएं।इनके जमा होते ही उन्हें रेगुलर किया जाएगा।इसमें साफ कहा गया है कि 5 दिनों के भीतर इनकी सूची हर हाल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। वही समय पर इनकी सूची यदि नहीं मिलती है तो सबकी रिपोर्ट निल भेजी जाएगी।

Link- https://himachal.nic.in/WriteReadData/l892s/16_l892s/CCA_000330-85873628.pdf

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews