Central Employee DA Update 2024 : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए काम की खबर है। जनवरी 2024 से केन्द्र की मोदी सरकार ने 4% डीए बढ़ा दिया है, जिसके बाद यह 46% से बढ़कर 50 % हो गया है। अब अगले महंगाई भत्ते का फैसला जुलाई 2024 में होगा जो कि श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। लेकिन अभी तक फरवरी 2024 के आंकड़े नहीं आए है, जो 28 मार्च को जारी होने थे, ऐसे में भ्रम की स्थिति बन गई है कि क्या डीए के 50% पहुंचने पर यह शून्य हो जाएगा? या फिर लेबर ब्यूरो डीए की कैलकुलेशन में बदलाव की तैयारी कर रहा हैै या फिर चुनावी आचार संहिता के चलते आंकड़े जून में एक साथ जारी होंगे। फिलहाल ये सवाल है, जिनके जवाब के लिए थोड़ इंतजार करना पड़ेगा।
जुलाई में होना है अगले डीए की घोषणा
- दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों-पेंशनरों के DA/DR की दरों में संशोधन किया जाता है, जो की AICPI इंडेक्स के छमाही के आंकड़ों पर निर्भर करता है। जनवरी 2024 से 4% डीए बढ़ाया गया है, जो जून तक लागू रहेगा। अब अगला डीए जुलाई 2024 से बढ़ाया जाएगा, जो जनवरी से जुलाई 2024 के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।
- जनवरी 2024 के लिए अखिल भारतीय CPI-IWU में 0.1 अंक की वृद्धि हुई और यह 138.9 पर रहा और डीए का स्कोर 50 पार हो गया , लेकिन फरवरी के आंकड़े अबतक नहीं आए है जो 28 मार्च को लेबर ब्यूरो द्वारा जारी होने थे। इसके साथ ही मार्च, अप्रैल, मई और जून भी आंकड़े आना बाकी है। अगर आंकड़े जारी होते है और अंकों में वृद्धि होती है तो डीए 54 फीसदी तक पहुंच सकता है।हालांकि इसका फैसला जुलाई में होगा।
क्या जुलाई से शून्य हो जाएगा महंगाई भत्ता?
- दरअसल, केन्द्र सरकार ने 7TH Pay Commission का गठन के साथ ही DA के रिविजन के नियमों को तय किया था कि डीए 50% होने पर शून्य हो जाएगा, 50% डीए को मौजूदा बेसिक सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा और डीए की गणना शून्य से शुरू होगी । लेकिन जनवरी 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो गया है यानि फिलहाल शून्य वाला नियम लागू नहीं किया गया है और ना ही केन्द्र सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई बयान सामने आया है, ऐसे में अब जुलाई में स्थिति साफ होगी ।
- यदि जुलाई में डीए 4 फीसदी बढ़ता है तो यह 50 से बढ़कर 54% हो जाएगा। यदि नियम के तहत इसे शून्य किया जाता है तो सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव करना पड़ेगा या फिर नया वेतनमान लाना पड़ेगा।हालांकि 8वें वेतन आयोग को लेकर केन्द्र सरकार साफ कर चुकी है कि फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं है।
- इससे पहले सातवें कमीशन की सिफारिशें जनवरी 2016 में लागू की गई थी, तभी फिटमेंट फैक्टर में भी बदलाव किया गया था। आगे सैलरी और डीए का फॉर्मूला कैसा होगा, जुलाई 2024 में कितना डीए बढ़ेगा या फिर शून्य होगा, जैसे सवालों के जवाब के लिए फिलहाल जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी कि डीए शून्य होगा या फिर 54%?
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

