कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, राज्य सरकार ने हटाई तबादलों से रोक, आदेश जारी

employee officers TRANSFER

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक हटा दिया है।  अब विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले किए जा सकेंगे।  सोमवार को प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्‍ता ने तबादलों से रोक हटाने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े..हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत, जून में 15000 तक बढ़कर आएगी पेंशन, अधिसूचना जारी, एरियर पर बड़ी अपडेट

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर खबर है। अशोक गहलोत सरकार ने सभी विभागों में तबादलों से रोक हटा दी है। इसके तहत पुरानी तबादला नीति में ही सभी के तबादले होंगे । सरकार ने पिछले एक साल से तबादलों पर रोक लगी थी। राज्य के प्रशासनिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है।इस आदेश से ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला आसानी से हो सकेगा जिनका तबादला लंबे समय से लंबित था।

यह भी पढ़े..Madhya Pradesh: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, डाटाबेस सॉफ्टवेयर तैयार, ऐसे मिलेगा ग्रामीणों को लाभ

बता दें कि शिक्षा विभाग में नई ट्रांसफर पॉलिसी के कारण शिक्षकों के तबादले नहीं हो पा रहे थे,इस नई नीति का विधायकों ने भी विरोध किया था, जिसकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी आवेदन देकर आसानी से अपनी मनपंसद की जगहों पर तबादला करवा सकते हैं।सोमवार को जारी आदेश सभी विभागों के लिए जारी किया गया है,लेकिन इसमें नई प्रस्तावित तबादला नीति के तहत आनलाइन आवेदन लेने संबंधी किसी प्रावधान का हवाला नहीं दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews