कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द 9000 रुपए होगी पेंशन की राशि! जानें ताजा अपडेट

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। EPFO कर्मचारियों (Employees Provident Fund Organization) के लिए एक गुड न्यूज है। जल्द ही मिनिमम पेंशन 9 (Minimum monthly pension) गुना तक बढ़ सकती है यानी हर महीने अब 1 हजार की जगह 9,000 हजार रुपये तक मिनिमम पेंशन मिलेगी। इसके लिए मोदी सरकार तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) इस बारे में फरवरी 2022 में होने वाली बैठक में बड़ा फैसला ले सकता है।

यह भी पढ़े… सीएम शिवराज की घोषणा पर अमल, जल्द पूरा होगा ये प्रोजेक्ट, इस कंपनी को सौंपेगी काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल 2022 में मोदी सरकार ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) की पेंशन स्कीम (EPS) के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इसके लिए न्यूनतम पेंशन (Pension money) को 1 हजार से 9 हजार तक बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब ये है कि EPFO पीएफ खाताधारकों की न्यूनतम पेंशन की राशि 8 हजार और बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो अब ईपीएस से जुड़े लोगों को प्रत्येक महीने 1-1 हजार रुपये के बजाय 9-9 हजार रुपये मिलेंगे। बताया जा रहा है कि मिनिमम पेंशन बढ़ाने का फैसला समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स की न्यूनतम पेंशन 1 हजार रुपए है, जिसे मोदी सरकार जल्द बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर सकती है। इस संबंध में कई बार चर्चा हो चुकी है और संसद की स्थाई समिति ने भी इस संबंध में सुझाव दिया है, ऐसे में उम्मीद है कि फरवरी में मिनिमम पेंशन बढ़ाने का फैसला समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जा सकता है, जिसका लाभ EPS-95 पेंशनधारक को मिलेगा। संभावना है कि फरवरी 2022 में श्रम मंत्रालय की बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. जानिए कर्मचारियों के 18 महीने के पेंडिंग DA Arrears पर ताजा अपडेट, सैलरी में होगा 2 लाख का लाभ!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (Minimum Pension) ने मांग रखी है कि न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये बहुत कम है, इसे बढ़ाकर 9000 रुपये की जाये। इसके लिए EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बीते साल 20 नवंबर 2021 को सीबीटी की बैठक भी हुई थी, लेकिन अबतक फैसला नहीं लिया गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अब नए साल में EPFO के पीएफ खाताधारकों (PF account holders) को दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन की राशि (Pension money) को 9 हजार तक बढ़ाया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews