कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, अब पोर्टल पर देनी होगी ये जानकारी, विभाग के निर्देश जारी

government employees

लुधियाना, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों और अध्यापक के लिए बड़ी खबर है। अब अधिकारियों और कर्मचारियों को विदेश में छुट्टी मनाने के लिए पहले ई-पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही वे फ्लाइट बुंकिंग व यात्रा से पहले होने वाली अन्य बुकिग करवा सकेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े.. लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! पुरानी पेंशन बहाली पर ताजा अपडेट, जानें कब तक मिलेगा लाभ?

दऱअसल, स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अक्सर विदेश छुट्टी और अन्य छुट्टियाँ ली जाती है लेकिन विभाग ने पाया है कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी अप्लाई करने के साथ-साथ अपनी विदेश यात्रा के लिए हवाई टिकट भी बुक करवा लेते हैं, जबकि उनकी छुट्टी मंजूर नहीं हुई होती, ऐसे में अब स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके तहत अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विदेश छुट्टी और अन्य छुट्टियाँ के लिए ई-पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पत्र में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके अंतर्गत काम कर रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित किया जाए कि उनके द्वारा ई पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई की जाने वाली विदेश छुट्टी और अन्य छुट्टियों की मंजूरी के उपरांत ही फ्लाइट की टिकट अथवा यात्रा संबंधी जरूरी बुकिंग करवाई जाए।

यह भी पढ़े.. हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, फिर मिलेगा इस अलाउंस का लाभ, ये होंगे हकदार, खाते में आएगी इतनी राशि

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी डीईओ को हिदायत जारी की गई है कि  सभी कर्मचारियों के संज्ञान में यह बात ला दी जाए कि उनकी ओर से ई-पंजाब पोर्टल पर आनलाइन अप्लाई की जाती विदेश या अन्य छुट्टी स्वीकृत होने के बाद ही कोई बुकिग कराई जा सकती है। जरूरी सर्टिफिकेट लगाने । वही अगर कोई अधिकारी / कर्मचारी अपनी मंजूर की गई छुट्टी लेने के उपरांत अगर समय पर आपने ड्यूटी स्थान पर उपस्थित नहीं होता तो सम्बंधित DEO और स्कूल प्रमुख इसकी सूचना तुरंत मुख्य कार्यालय को देंगे। अगर सूचना भेजने में देरी की जाती है अथवा नहीं भेजी जाती तो सम्बंधित जिला शिक्षा अधिकारी / स्कूल प्रमुख के खिलाफ अनुशासनिय कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews