EPFO: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 31 मार्च से पहले पूरा करें ये काम, अटक सकता है PF का पैसा

epfo pf rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। EPFO E-Nomination: एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। EPFO ने सभी ग्राहकों को ई-नॉमिनेशन दाखिल करने के लिए सिर्फ  2 दिन बाकी है, ऐसे में 31 मार्च 2022 से पहले ई-नॉमिनेशन दाखिल कर लें,  वरना पीएफ का पैसा अटक सकता है। वही अगर आपने ई-नॉमिनेशन नहीं कराया है तो स्क्रीन पर एक पॉप मैसेज लगातार आता रहेगा और आप पासबुक में बैलेंस नहीं देख पाएंगे।

यह भी पढ़े.. Vyapam :उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, अब 24 अप्रैल को होगी ये परीक्षा, 301 पदों पर होगी भर्ती

दरअसल, केंद्र सरकार ने सभी प्रोविडेंट फंड अकाउंट खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन फाइल करना अनिवार्य कर दिया है। ईपीएफओ ने चेतावनी में कहा कि अगर खाताधारकों की तरफ से तय समय सीमा के तक ई-नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो कुछ सुविधाओं का उपयोग करने में वह सक्षम नहीं होंगे। EPFO के ट्वीट के अनुसार, पात्र परिवार के मेंबर्स को 7 लाख रुपये तक PF, पेंशन और एंप्लॉय डिपॉजिट-लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) के ऑनलाइन पेमेंट के लिए ई-नॉमिनेशन जरूरी है। ईपीएफओ ने यह भी साफ किया है कि शादी के बाद ई-नॉमिनेशन जरूरी है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, 11वीं किस्त से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा लाभ

इसके तहत कोई भी कर्मचारी परिवार के किसी भी सदस्य को अपना नॉमिनी बना सकता है, अगर ऐसा नहीं किया जाता है और इसी बीच कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उनके पीएफ खाते का सारा पैसा रूक सकता है ।इतना ही नहीं देरी पर ईपीएफओ के जरिए मिलने वाली कई सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ सकता है और आप बैंक का स्टेटस भी चेक नहीं कर पाएंगे। अगर आपको पासबुक का बैलेंस जानना है, पीएफ खाते का विवरण देखना है, तो आपको 31 मार्च तक ई-नॉमिनेशन कराना अनिवार्य है। ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया के लिए हर खाताधारक को अपने पीएफ अकाउंट (EPF Account) के लिए एक नॉमिनी का नाम डालना होता है और उसके बाद उसकी पूरी जानकारी भरनी होती है।

ये है ई-नॉमिनेशन का प्रोसेस-

  • सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल बेवसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर क्लिक करें ।
  • कर्मचारियों के लिए’ पेज पर ‘सर्विस’ सेक्शन पर जाएं और ‘मेंबर्स यूएएन/ऑनलाइन सर्विस ओसीएस/ओटीसीपी)’ ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • अपना UAN नंबर और पासवर्ड (Password) डालकर Login करें। मैनेज टैब पर क्लिक कीजिए और ‘ई-नॉमिनेशन’ ऑप्शन का चयन करें।
  • नॉमिनेशन ऑप्शन में जाकर नॉमिनी का आधार नंबर, नाम, DOB, एड्रेस आदि मेंशन करें।
  • ‘प्रोवाइड डिटेल्स’ टैब के अंतर्गत डिटेल्स दर्ज कीजिए और सेव बटन पर क्लिक कीजिए।
  • फैमिली डिक्लेरेशन के लिए हां पर क्लिक कीजिए और फिर ‘ऐड फैमिली डिटेल्स’ पर क्लिक कीजिए।
  • इससे आपको नॉमिनी ऐड का ऑप्शन मिलेगा।
  • ‘नॉमिनेशन डिटेल्स’ चयन करें और सेव ईपीएफ/ईडीएलआई नॉमिनेशन पर क्लिक कीजिए।
  • Save EPF Nomination ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews