किसानों के लिए बड़ी खबर, इस योजना की तारीख आगे बढ़ी, ऐसा उठा सकते है लाभ

farmers

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana, PMKSY) की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब किसान 4 साल और इस योजना का लाभ उठा सकते है।नई तारीख के अनुसार, अब किसान 31 मार्च 2026 तक इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के DA के साथ बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर! इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी, जानें ताजा अपडेट

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कहा कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ (PMKSY) को 4,600 करोड़ रुपये आवंटन के साथ मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। प्रधान मंत्री किसान संपदा योजना से 11.095 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने की उम्मीद है। इससे 28,49,945 किसानों को लाभ हो सकते हैं और वित्तीय वर्ष 2025-2026 तक देश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5,44,432 रोजगार पैदा कर सकते हैं।एकीकृत कोल्ड चेन यानी फसल फार्म गेट से डायरेक्ट रिटेल आउटलेट तक कुशल सप्लाई होगा। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण और संरक्षण क्षमताओं का निर्माण या विस्तार होगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर बदला मौसम, आज 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

बता दे कि कृषि आधारित और किसानों के लाभ के लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की शुरुआत अगस्‍त 2017 में की गई थी। यह योजना भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई है। इस योजना की परिकल्पना कृषि उपज की बर्बादी को कम करने, प्रोसेसिंग लेवल को बढ़ाने से प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए की गई है। केंद्र सरकार ने योजना के लिए 4,600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। कृषि उपज की बर्बादी को कम करना, प्रोसेसिंग लेवल को बढ़ाने से प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ावा देना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews