कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सभी छुट्टियां रद्द, तत्काल ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के आदेश

employees news

demo pic

कश्मीर, डेस्क रिपोर्ट। जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य कर्मचारियों  (Jammu Kashmir Health Employees) के लिए बड़ी खबर है। जम्मू कश्मीर शासन ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां और अवकाश रद्द कर दिए है।शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 लोगों की मौत और कईयों के फंसे होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 9 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

कश्मीर के डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ एंड सर्विस, जम्मू-कश्मीर शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों (नियमित/संविदात्मक) के सभी अवकाश कैंसिल किए जाते हैं और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए जाते हैं।वही आदेश में हर वक्त मोबाइल स्विच ऑन रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।

वही हादसे के बाद से ही भारतीय सेना के नेतृत्व में NDRF, आईटीबीपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात जारी है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी लगातार नजर बनाए हुए है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस घटना और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई है। केंद्र सरकार हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से गहरा दुख हुआ है, जिसमें बहुमूल्य जानें चली गई हैं. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भेजता हूं।

मप्र सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राज्य शासन ने अमरनाथ यात्रा में बादल फटने के कारण फंसे प्रदेश के नागरिकों के संबंध में सूचना प्राप्त करने और उनकी मदद के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी किया है। प्रदेश के शहरों से जानकारी व मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 181 और प्रदेश के बाहर से जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0755-2555582 पर संपर्क किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews