शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, नया नियम लागू, DM ने जारी किया ये आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Govt employee news

demo pic

बरेली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। बरेली डीए ने अब कलेक्ट्रेट और तहसीलों में कर्मचारियों के टी-शर्ट और जींस पहनकर आने पर रोक लगा दी है, अब कर्मचारियों को सिर्फ फॉर्मल ड्रेस में ही सरकारी ऑफिस आना होगा। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी ।इस आदेश के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया तो वहीं कुछ कर्मचारी इसे तुगलकी फरमान बता रहे हैं।

यह भी पढ़े..CG Weather: नए सिस्टम से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बरेली अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने इसके लिए लिखित में आदेश भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार सभी कर्मचारी कार्यालय में साफ-सफाई के साथ फार्मल ड्रेस (औपचारिक परिधान) पहनकर आ सकेंगे। बरेली के डीएम के इस नियम के अनुसार जिन लोगों को ये सब पहनना है, वह इसे बाहर पहन सकते हैं।

आदेश में कहा गया है यह देखा गया है कि कई अधिकारी/कर्मचारी (मुख्य रूप से संविदा कर्मचारी और सरकारी काम में लगे सलाहकार) उपयुक्त पोशाक (Suitable Attire) नहीं पहनते हैं, इसलिए, लोगों के बीच सरकारी कर्मचारियों की छवि खराब हो जाती है। अगर कोई कर्मचारी इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े..सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए जरूरी खबर, पदोन्नति में आरक्षण पर ताजा अपडेट, जानें कब होगी अगली सुनवाई

यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी शासन ने सरकारी ऑफिसों में काम करने वालों के लिए जींस व टी-शर्ट पहनना बैन किया था। इस नियम का कुछ दिन तक तो पालन हुआ लेकिन फिर अधिकारी व कर्मचारी जींस व टी-शर्ट पहनकर ऑफिस आने लगे। हालांकि इस बार कहा जा रहा है कि नियम का पालन ना करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews