कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब ये व्यस्वस्था खत्म, पेंशन को लेकर भी बड़ी राहत

government employees

demo pic

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के बाद हरियाणा सरकार (Haryana government) ने कर्मचारियों-अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों का वर्क फॉर्म होम खत्म कर दिया है और आज 9 फरवरी से सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ ऑफिस आने के कहा है । इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. Transfer: स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

सामान्य प्रशासन विभाग, हरियाणा सरकार (Haryana Govt) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है राज्य सरकार के सभी कर्मचारी आज बुधवार (9 फरवरी) से नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। राज्य में कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए कार्यालयों में 100 फीसदी उपस्थिति का फैसला लिया गया है। सभी निजी और सरकारी कार्यालयों को पूरी क्षमता से खोलने की अनुमति दे दी है।

इसके अलावा मंगलवार को कैबिनेट बैठक में हरियाणा सरकार ने राज्य के पेंशनभोगियों को भी बड़ी राहत दी है।अब पेंशनभोगी बिना आवेदन किए ही पेंशन का लाभ ले सकते है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को बताया कि राज्य में जिस किसी पति-पत्नी की आय 2 लाख से कम है और उनकी उम्र 60 साल हो गई है, उनकी पेंशन बिना कोई आवेदन फॉर्म भरे शुरू हो जाएगी। हालांकि, जिनकी आय 2 लाख से ज्यादा है, उन पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP College: शासकीय विश्वविद्यालय के कुलपतियों को ये निर्देश जारी, छात्रों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) ने बताया कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने पिछले 7 साल में ना केवल सामाजिक पेंशन में ढाई गुना बढ़ोतरी की गई है बल्कि पेंशन भोगियों की संख्या भी 2015 के मुकाबले दोगुनी हो गई है। साल 2015 में 15,55,440 लाभार्थियों को एक हजार रू प्रतिमाह पेंशन दी जाती थी और जबकि आज लाभार्थियों की संख्या 28,57,529 हो गई है और पेंशन राशि एक हजार से बढ़ाकर 2500 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।वर्तमान में बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दी जा रही है जो कि अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews