लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! पुरानी पेंशन बहाली पर ताजा अपडेट, जानें कब तक मिलेगा लाभ?

pensioner pension

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में पुरानी पेंशन योजना (old pension scheme) लागू होने के बाद अब अलग अलग राज्यों में भी इस मांग ने जोर पकड़ रखा है।उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी पुरानी पेंशन को फिर बहाल करने की मांग उठने लगी है।हिमाचल में 24 जुलाई को एनपीएस संघ ने संकल्प रैली निकालने का ऐलान किया है।इसमें अध्यापकों और शिक्षकों ने भी शामिल होने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े.. हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, फिर मिलेगा इस अलाउंस का लाभ, ये होंगे हकदार, खाते में आएगी इतनी राशि

दरअसल, 2002 तक देश व प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले हर एक कर्मचारी को पेंशन मिलती थी, लेकिन 2002 के बाद ओपीएस को बंद कर दिया गया, ऐसे में हिमाचल प्रदेश में फिर पुरानी पेंशन दोबारा लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी लामबंद होने लगे है।हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र से पहले एनपीएस संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 24 जुलाई को शिमला में बड़े स्तर पर संकल्प रैली निकालने का ऐलान किया है। इस दौरान प्रदेश सरकार पर ओपीएस को बहाल करने का दबाव बनाया जाएगा।

इससे पहले ऊना, कुल्लू और छोटी काशी मंडी में न्यू पेंशन स्कीम एसोसिएशन (NPSA ) ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशन संकल्प रैली निकाली थी और कर्मचारियों को न्याय देने को लेकर जमकर नारेबाजी की थी। साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार ने पुरानी पेंशन लागू नहीं की तो कर्मचारी मानसून सत्र में परिवार के साथ शिमला में मोर्चा डालेंगे। सरकार पुरानी पेंशन काे बहाल करती है तो आने वाले चुनावों में समर्थन किया जाएगा। अगर नहीं किया तो चुनावों में विरोध का सामना करने के लिए सरकार तैयार रहे। इसका खामियाजा सरकार को चुनावों में भुगतना पड़ेगा, भाजपा को रिपीट नही होने देंगे।

यह भी पढ़े..MP Weather: कई सिस्टम एक्टिव, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

वही कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लपकते हुए बड़ा दांव खेला है हिमाचल में विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर ओपीएस बहाली का कर्मचारियों को भरोसा दिया है। यही नहीं कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो कमेटी में भी स्पष्ट कर चुकी है कि ओपीएस बहाली उनके चुनावी घोषणा पत्र की पहली मांग होगी।

वही पंजाब में भी अब पुरानी पेंशन की मांग उठने लगी है।पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति इकाई मुकेरियां के अध्यक्ष रजत महाजन व महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड सरकार ने भी पुरानी पेंशन लागू करने का फैसला किया है, इसलिए पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की पंजाब सरकार से पुरजोर मांग है कि वह भी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को तुरंत स्वीकार करे और करीब दो लाख कर्मचारियों की वृद्धावस्था सुरक्षित की जाए। इसके अलावा अब अन्य राज्य सरकारों ने भी पुरानी पेंशन को बहाल करना शुरू कर दिया है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews