कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा नाइट ड्यूटी भत्ता! जानें ताजा अपडेट

bank fd rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Night Duty Allowance: भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।मोदी सरकार जल्द रेलवे कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी भत्ते की सौगात दे सकती है।इसके तहत 43,600 रुपये के बेसिक वेतन पाने रेल कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी भत्ता का तोहफा मिल सकता है। फिलहाल मामला वित्त मंत्रालय में लंबित है, जिस पर विचार चल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द इसकी घोषणा की जा सकती है। वही इसका लाभ करीब 3 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP News: आंदोलन की राह पर फिर जूडा, 24 फरवरी से हड़ताल, ये है प्रमुख मांगे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते साल रेलवे की तरफ से नाइट ड्यूटी भत्ते (Night Duty Allowance) के नियमों में बड़ा बदलवा किया गया था, जिसके तहत 43,600 रुपये से अधिक बेसिक सैलरी वाले रेलवे कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी भत्ता (Night Duty Allowance) ना देने का फैसला हुआ था, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इन कर्मचारियों को भी इस भत्ते का लाभ दिया जा सकता है। इसके लिए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) की पहल पर रेलवे बोर्ड ने फिर से इसे बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फिलहाल पूरा मामला वित्त मंत्रालय के पास लंबित है और इस पर विचार चल रहा है। संभावना है कि जल्द इस पर फैसला हो सकता है और भत्ते का ऐलान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है रेलवे के लाखों कर्मचारियों को Night Duty Allowance मिलने लगेगा।इसका लाभ ट्रेन चलाने वाले ड्राइवरों, ऑपरेशन और मेंटनेंस की ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों को मिलेगा।1 अक्टूबर 2020 से ही भारतीय रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ सहित रनिंग स्टाफ (लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर व ट्रैक मेंटेनर आदि) का ड्यूटी भत्ता बंद है।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment: 23 फरवरी को 43000 चयनित शिक्षकों को मिलेगा तोहफा, जानें सैलरी-ज्वाइनिंग डिटेल्स

बता दे कि रेल कर्मचारी यूनियन लंबे समय से 3,600 रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी अलाउंस (Night Duty Allowance) देने की मांग कर रहे हैं। वही हाल ही में रेलवे बोर्ड ने मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी है और एआइआरएफ की मांग का हवाला देते हुए रात्रकालीन ड्यूटी भत्ता शुरू करने की सिफारिश की है।वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने भी 16 दिसंबर 2021 के कार्यालय ज्ञापन की प्रति कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेज दी है। अब DOPT से जवाब का इंतजार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews