
Ration Card Holder eKYC :ओडिशा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगर अबतक आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो 30 सितंबर 2025 तक करवा लें अन्यथा मुफ्त राशन का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। इसके बाद अलावा जो सदस्यों बाद में भी ई-केवाईसी नहीं करवाते है उनका तीन महीने तक राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
राशन कार्ड धारक 30 सितंबर तक कराएं eKYC, ये है प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश : सीतापुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद के राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी की लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 है। जिन राशन कार्डधारकों ने केवाईसी नहीं कराया है उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा। यदि उन्होंने ई केवाईसी करा ली तो अक्टूबर महीने से राशन मिलने लगेगा । जो सदस्यों लंबे समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाते है उनका तीन महीने तक राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा।
ओडिशा: 30 सितंबर तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने वालों को मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा। डेडलाइन निकल जाने के बाद ई-केवाईसी नहीं करने वाला का राशन रोक जाएगा। अबतक 16 लाख 36 हजार लाभुकों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। जो लोग 30 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, उन्हें फिर से राशन मिलेगा।ई-केवाईसी प्रक्रिया में अब तक 30 हजार 125 अयोग्य परिवार और 6 लाख 38 हजार मृत व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़: भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कुल 2,20,602 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डो में 6,74,316 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 6,28,368 सदस्यों का eKYC पूर्ण हो गया है। 45,948 सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है।सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में eKYC की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी ‘‘मेरा ई-केवायसी’’ एप्प के माध्यम से भी eKYC कर सकते है। इसके लिए एंड्रायड मोबाईल में Google Play Store से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार OTP के माध्यम से फेस eKYC कर सकते है। राशनकार्डो में पंजीकृत सभी जिन्होंने अभी तक eKYC नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 सितम्बर 2025 तक अपना eKYC अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें।
हरियाणा/पंजाब: फरीदाबाद के राशन कार्ड धारकों के लिए डिपो से सरकारी राशन लेने के लिए अब परिवार के सभी सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है, जिसकी लास्ट डेट 30 सितंबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को ई-केवाइसी मोबाइल एप्लीकेशन मेरा ई केवाइसी पर फेस आथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) करके रजिस्टर किया जा सकता है। ओटीपी के माध्यम से यह प्रमाणीकरण संभव हो सकेगा। लाभार्थी परिवार के सभी सदस्य चेहरे के जरिये रजिस्ट्रेशन के बाद राशन की सुविधा ले सकते हैं। पंजाब के मानसा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे मुफ्त राशन कार्ड धारकों को भी ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है, जिसकी लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 है, अन्यथा राशन मिलना बंद हो सकता है।
राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC
राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें
- अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
- होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्शन दिखेगा। उसमें जाएं।
- अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
- अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें। वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
- डिटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज मिलेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

