राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर,2 दिन के अंदर पूरा कर लें ये काम, वरना मई से राशन मिलना हो जाएगा बंद! कट सकता है लिस्ट से भी नाम

यदि कोई लाभार्थी 30 अप्रैल तक अपनी ई-केवायसी पूरी नहीं कराते हैं, तो उसे मई महीने से राशन मिलने में असुविधा हो सकती है।
ration card holder news

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। केन्द्र सरकार ने राशन लेने वाले सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवायसी अनिवार्य कर दिया गया है ऐसे में जिन भी धारकों ने अबतक ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वे 2 दिन में कर लें अन्यथा राशन कार्ड से नाम कट सकता है और मई से राशन का लाभ भी मिलना बंद हो जाएगा।

यदि कोई लाभुक किसी अन्य राज्य में रह रहा है, तो उसे आधार सीडिंग के लिए अपने गृह राज्य लौटने की आवश्यकता नहीं है।लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

MP में eKYC की लास्ट डेट 30 अप्रैल

मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल तक प्रदेश में ई-केवायसी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई लाभार्थी 30 अप्रैल तक अपनी ई-केवायसी पूरी नहीं कराते हैं, तो उसे मई महीने से राशन मिलने में असुविधा हो सकती है। लाभार्थियों की सुविधा के लिए “मेरा ई-केवायसी” नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी लाभार्थी, चाहे वह वृद्ध, दिव्यांग या सामान्य व्यक्ति हो, घर बैठे अपनी और अपने परिजनों की ई-केवायसी कर सकता है। इसके लिए लाभार्थियों को अपने आधार नंबर और ओटीपी की आवश्यकता होगी।

दिल्ली यूपी के लिए भी 30 अप्रैल लास्ट डेट

दिल्ली यूपी के भी राशन कार्ड धारकों के लिए भी 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है, ऐसा नहीं किया तो धारकों को फ्री राशन नहीं मिलेगा । झारखंड में भी-राशन कार्डधारियों के लिए 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।

मोबाइल से कैसे करें e-KYC

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘मेरा KYC’ और AadhaarFaceRD एप डाउनलोड करें।
  • एप खुलने पर अपना राज्य चुनें, मान लीजिए आप Delhi या एमपी चुनते हैं।
  • इसके बाद Verify Location का ऑप्शन आएगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना आधार नंबर enter करना है, OTP आएगा।
  • OTP और Captcha Code डालें ।
  • अब आपकी डीटेल आएगी और नीचे Face eKYC का बटन दिखेगा।
    क्लिक करते ही मोबाइल कैमरा ऑन हो जाएगा
  • गोल घेरे में अपना चेहरा करें और पलक झपकाएं, घेरा हरा होते ही ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews