पेंशन पर बड़ी अपडेट, कर्मचारियों के खाते में अब 3 दिन के अंदर पहुंचेगा पैसा, आदेश जारी

government employees pensioners

demo pic

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार(UP Yogi Aditya Nath Government) ने राज्य के  कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।इसके तहत सेवानिवृत्त होने के 3 दिन के अंदर कर्मचारियों का सारा पैसा क्लियर होकर उनके खाते में पहुंच जाएगा और पेंशन आदि की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए 1 मई से ई-पेंशन पोर्टल (e-pension portal) शुरू होने जा रही है

यह भी पढ़े.. Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, किस राशि पर कैसा रहेगा असर, जानें यहां

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के वित्त विभाग की तरफ से यह शासनादेश सचिव संजय कुमार की तरफ से जारी कर दिया गया है।आदेश के तहत, सेवानिवृत्त होने वाले राज्य सरकार के अधीन सभी विभाग और निगमों के कर्मचारियों का पीएफ आदि का पैसा और पेंशन की समस्या समाप्त होगी। 3 दिन के अंदर ही कर्मचारियों का सभी प्रकार का पैसा उनके खाते में पहुंच जाएगा।

इसके लिए 1 मई रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ई पेंशन पोर्टल की शुरूआत करेंगे। लोकभवन में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी मंडल आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों को उनके जिले में सेवानिवृत्त होने वाले कम से कम 100 कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है। इसके तहत पेंशन के हकदार राज्य के कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने के 3 दिन के भीतर ही पेंशन की राशि उसके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।

यह भी पढ़े.. MPPSC : आयोग ने जारी किया आदेश, 9 मई तक के लिए बढ़ाई गई तिथि, 44 पदों पर होगी भर्ती

बता दे कि इससे पहले योगी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्यायराज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की थी और इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश शासकीय सेवक नियमावली 2016 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसके तहत 28 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews