कर्मचारियों की बड़ी तैयारी, पुरानी पेंशन योजना की मांग तेज, चलेगा ट्वीटर अभियान, क्या मिलेगा लाभ?

pensioners pension

Old Pension Scheme 2022: एक तरफ राजस्थान, झारखंड, पंजाब और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना बहाल होने के बाद देशभर में इसे लागू करने की मांग दिनों दिन तेज होती जा रही है। वही दूसरी तरफ पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी पेंशनर्स 26 नवंबर को ट्वीट अभियान चलाने की तैयारी में है। एनएमओपीएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को देश व्यापी ट्विटर महाअभियान चलाया जाएगा।

विजय कुमार “बंधु” राष्ट्रीय अध्यक्ष और NMOPS सम्पूर्ण भारत में दोपहर 12बजे से शाम 5 बजे तक ट्विटर अभियान चलाया जायेगा।जिसमें प्रधानमंत्री, मान.फाइनेंस मिनिस्टर को टैग किया जायेगा। #ConstitutionalRightOPS राज्य एवं केन्द्र के सभी विभागों के पेंशनविहीन कर्मचारियों-अधिकारी अधिक संख्या में ट्वीट कर अपने बुढ़ापे की लाठी, दवाई के लिए आवाज बुलन्द करेंगे।अभी भी ज्यादातर कार्मिक वर्ग इस पर सक्रिय नहीं है, सभी साथियों से अपील है कि अपने संपर्क के प्रत्येक कर्मचारी से ट्विटर अकाउंट बनवाएं और इस अभियान के लिए पूर्ण तैयारी के साथ अपनी आवाज को बुलंद करें।

एनएम ओपीएस के राष्ट्रीय आह्वान को सफल बनाने के लिए राज्य मीडिया प्रभारी एचएन नरवरिया ने बताया की ट्विटर आज सबसे धारदार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। नेता, अभिनेता, समाजसेवी, क्रिकेटर, विश्व के प्रसिद्ध सभी ट्विटर पर जुड़े पर है। इस बात से सभी भली भांति परिचित हैं । एक समय था जब एक भी राज्य में पेंशन लागू नहीं थी सोशल मीडिया, टि्वटर अभियान ,फिजिकल आंदोलन के दबावों से आज पांच राज्यों में OPS हो चुकी है। और वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में पेंशन बहाल होकर रहेगी।

ये निर्देश किए जारी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस पर बड़ी संख्या में ट्विटर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिला अध्यक्ष, मंत्री को अपने-अपने जनपदों में सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। सभी जिला अध्यक्ष और महामंत्री अपने जनपदों एवं ब्लॉकों में कार्यकारिणी का विस्तार एवं पुनर्गठन सदस्यता अभियान चलाकर दिसंबर माह तक पूरा करने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष निरंतर जारी है। प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी ट्वीट अभियान में अपनी भागीदारी कर पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को मजबूत करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews