बड़ी राहत: सरकार का बड़ा फैसला, अब बिजली बिलो में मिलेगी तीन महीने तक छूट

बड़ी राहत: सरकार का बड़ा फैसला, अब बिजली बिलो में मिलेगी तीन महीने तक छूट

नई दिल्ली।

देश में 21 दिन के पूर्ण लॉक डाउन के बीच मोदी सरकार ने देशवासियों सहित बिजली कंपनियों के लिए अब बिजली बिल में राहत पैकेज की घोषणा की है। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरकार ने बिजली कंपनियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने और बिल भुगतान में देर होने पर कोई भी अतिरिक्त चार्ज ना वसूलने की हिदायत दी है। वहीं बिजली कंपनियों को भी बकाया राशि का भुगतान बाद में करने को कहा गया है। सरकार का कहना है कि देश में लॉक डाउन की वजह से बिजली उपभोक्ता अगले 3 महीने तक बिल का भुगतान करने में सक्षम नहीं होंगे इसलिए कंपनियों के पास कैश की कमी हो सकती है। जिसके बाद बिजली कंपनियों को ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ही राहत प्रदान की गई है।

केंद्र सरकार ने बिजली कंपनियों से यह भी कहा है कि बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां अपना बकाया रकम बाद में भी चुका सकती है। बकाया न चुकाए जाने पर भी कंपनियों को बिजली मिलती रहेगी। दरअसल सरकार के इस ऐलान के बाद सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन द्वारा बिजली वितरण कंपनियों पर लेट सरचार्ज सहित अन्य चार्जेज नहीं लगाए जाएंगे। जिससे न सिर्फ बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा उनके साथ साथ बिजली कंपनियों को भी ग्राहकों से लेट चार्ज नहीं वसूलने पड़ेगी। अब यदि किसी कस्टमर द्वारा अपने समय पर बिल का भुगतान नहीं किया जाता है तो उस पर कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के फैलने के बाद सरकार ने देशवासियों के लिए कई तरह की राहत पैकेज घोषणाएं की है। साथ ही उद्योग जगत के साथ अन्य कंपनियों को भी सरकार ने राहत दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews