बड़ी राहत: अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी लग सकेगी कोवैक्सीन, DGCI की मंजूरी

covxin

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आशंकाओं के बीच राहत भरी खबर सामने आई है।ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने दो से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोवैक्सीन (Covaxin Corona Vaccine)  के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से दिशानिर्देश भी जारी कर दिए जांएगे।इसके बाद कोवैक्सीन देश की ऐसी पहली वैक्सीन बन गई है, जिसे बच्चों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली हो।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पेंशन को लेकर जल्द आ सकती है गुड न्यूज

लंबे समय से इसका ट्रायल चल रहा था। भारत बायोटेक (Bharat Biotech)ने 18 से कम आयु के बच्चों पर तीन चरणों में ट्रायल पूरा किया था। सितंबर में दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया गया था। इसके बाद भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी कोवैक्सीन के 2 टीके लगाए जाएंगे। क्लीनिकल ट्रायल में यह वैक्सीन 78 प्रतिशत तक असरदार साबित हुई थी। इसके बाद केंद्र की ओर से इस वैक्सीन को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़े.. MP School: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ऐसा किया तो होंगे निलंबित, अधिकारियों को निर्देश

वही एक और राहत भरी खबर है कि जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव-डी का क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है। उसे मंजूरी का इंतजार है। ये भी बड़ों के साथ बच्चों को भी लगाई जा सकेगी। वर्तमान में  देश में अभी कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी टीके केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिए जा रहे हैं। इनकी दो खुराक दी जाती हैं। जबकि इसके विपरीत जायकोव-डी तीन-खुराक वाला टीका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews