लाखों श्रमिकों-कर्मियों को बड़ी राहत, जल्द होगा बकाया वेतन का भुगतान, 21 फरवरी तक खाते में आएगी राशि, सीएम का ऐलान

salary news

West Bengal Mnrega Workers 2024 : पश्चिम बंगाल के मनरेगा के लाखों श्रमिकों-कर्मियों के लिए अच्छी खबर है।सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब   ममता बनर्जी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन जारी करने का ऐलान किया है।इसके तहत 21 फरवरी तक राज्य के 21 लाख मनरेगा श्रमिकों के बैंक खातों में धनराशि अंतरित कर दी जाएगी।

सीएम ने किया श्रमिकों को बकाया वेतन देने का एलान

दरअसल, मनरेगा का पैसा पाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीएम ममता बनर्जी ने अब खुद ही 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन देने का एलान किया है। ममता ने कहा कि उनकी सरकार अब केंद्र सरकार की राह नहीं देखेगी और मनरेगा के श्रमिकों को उनका बकाया वेतन देगी। मनरेगा के जिन 21 लाख वंचित मजदूरों का 100 दिन का पैसा बकाया है, 21 फरवरी को उसका भुगतान राज्य सरकार करेगी।

21 फरवरी तक खाते में जारी होगी राशि

ममता ने आगे कहा कि केंद्र सरकार सोच रही है कि वे बंगाल को भूखा मार देंगे। हम उन्हें इसमें सफल नहीं होने देंगे, मुझ पर भरोसा रखें, मैं धीरे-धीरे उन फंडों को निकालने की कोशिश करूंगी जो अभी भी अटके हुए हैं। हमें भाजपा से भीख नहीं मांगनी है और न ही हमें भीख चाहिए। 21 फरवरी तक उन 21 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में पैसे अंतरित कर देंगे, जिन्हें पिछले तीन साल से काम करने के बाद भी पैसा नहीं मिला है।हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और बंगाल में एक भी गरीब व्यक्ति को वंचित नहीं होने देंगे। जब तक मैं जीवित हूं, मैं आप लोगों के लिए लड़ती रहूंगा।’

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews