हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत, जून में 15000 तक बढ़कर आएगी पेंशन, अधिसूचना जारी, एरियर पर बड़ी अपडेट

pension news

शिमला, डेस्क रिपोर्ट।हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के लिए खुशखबरी है।राज्य बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर्स के लिए नया स्केल देने की अधिसूचना जारी कर दी है।इसका लाभ करीब 30 हजार पेंशनरों को मिलेगा 3 से 15 हजार रुपए की मासिक पेंशन में इजाफा होगा।वही जनवरी 2016 से अप्रैल 2022 तक एरियर के लिए इंतजार करना होगा, इसका भुगतान बाद में सरकार की ओर से तय नियमों के तहत किया जाएगा।

यह भी पढ़े..Madhya Pradesh: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, डाटाबेस सॉफ्टवेयर तैयार, ऐसे मिलेगा ग्रामीणों को लाभ

खास बात ये है कि बोर्ड के इस फैसले का लाभ बिजली बोर्ड के पेंशनर्स के साथ पारिवारिक पेंशन लेने वालों को भी मिलेगा। इससे बिजली बोर्ड पर मासिक 15 से 20 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। प्रदेश सरकार के फैसले के बाद बिजली बोर्ड प्रबंधन ने निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया था, जिसके बाद इसकी अधिसूचना जारी की गई है,  पेंशनरों को वित्तीय लाभ देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े..MPPSC: राज्य सेवा-वन सेवा परीक्षा 2021 पर अपडेट, 19 जून को होगी परीक्षा, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

इन सभी पेंशनरों को संशोधित पेंशन का लाभ जनवरी, 2016 से मिलेगा। बिजली बोर्ड सभी पेंशन धारकों को मई, 2022 यानी इसी महीने से पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जून महीने में जो पेंशन आएगी, उसमें संशोधित लाभ जुड़े होंगे। वही एरियर के लिए अभी इंतजार करना होगा। जनवरी 2016 से अप्रैल 2022 तक का एरियर राज्य सरकार से विचार-विमर्श के बाद तय किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews