कर्मचारियों को बड़ी राहत, पोर्टल पर अपडेटशन शुरू, जल्द मिलेगी ज्वाइनिंग

कर्मचारियों

फतेहाबाद, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा के फतेहाबाद के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। एक अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग में लगे कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर ज्वाइन करवाने की तैयारी शुरू हो गई है।हिमाचल सरकार ने आदेश दे दिए है कि जिन कर्मचारियों को हटाया था उन्हें डयूटी फिर से ज्वाइन करवाई जाए, ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने हटाए गए कर्मचारियों का डाटा आनलाइन करना शुरू कर दिया है।संभावना है कि अगले सप्ताह तक सभी कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइंन कर लेंगे।

यह भी पढ़े..MP: 13 जून से इंदौर से चलेगी ये पैसेंजर ट्रेन, रतलाम-जबलपुर से भी चलेगी 4 स्पेशल ट्रेनें, देेखें शेड्यूल

दरअसल, 1 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग में लगे 77 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी थी, जिसके बाद कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की थी और धरने प्रदर्शन भी किए थे।इसके बाद हरियाणा सरकार मांग को मानते हुए विभाग को आदेश दिए कि जिन कर्मचारियों को हटाया था उन्हें डयूटी फिर से ज्वाइन करवाई जाए।हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा अपलोड होने के बाद ज्वाइनिंग पत्र जारी होगा।

यह भी पढ़े..राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, फिर बढ़ेगा DA, वित्त विभाग ने की तैयारी, एरियर भी मिलेगा!

अब स्वास्थ्य विभाग ने हटाए गए कर्मचारियों का डाटा आनलाइन करना शुरू कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है कि सभी कर्मचारियों की फिजिकल जांच करने के बाद इन्हें ड्यूटी ज्वाइन करवा दी जाए। इस फैसले के बाद संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इन कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करवा दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews