पेंशनरों को बड़ी राहत, अब WhatsApp पर मिलेगी ये खास सुविधा, इस तरह मिलेगा लाभ, जानें प्रक्रिया

pensioners pension

SBI New Service : देशभर के पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब पेंशनभोगियों को उनकी पेंशन स्लिप व्हाट्सऐप पर ही मिल जाएगी। इसके अलावा ग्राहक SBI WhatsApp Service के जरिए बैलेंस इन्क्वायरी और मिनी स्टेटमेंट भी प्राप्त कर सकते हैं।

पेंशनरों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए और बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए, खाताधारक को अपना खाता नंबर स्पेस के साथ WAREG लिखकर 7208933148 पर भेजना होगा।एसबीआई ने इसकी जानकारी खुद आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए अपने ग्राहकों को दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि अब व्हाट्सएप पर अपनी पेंशन स्लिप प्राप्त करें और आराम से परेशानी मुक्त सेवा का लाभ उठाएं।

ऐसे मिलेगा लाभ

  • आपको व्हाट्सएप पर +91 (9022690226) पर ‘HI’ लिखकर भेजना होगा।
  • आपको बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप में से चुनने वाला एक संदेश प्राप्त होगा।
  • आप पेंशन पर्ची विकल्प का चयन करें और उस महीने का उल्लेख करें जिसके लिए आप पर्ची चाहते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews