शिक्षकों-कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, जारी हुए ये निर्देश, एक साथ मिलेगी तीन महीने की सैलरी, जानें डिटेल्स

इसके तहत विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अध्यापकों और कर्मियों को वेतन व पेंशन का भुगतान किया जाएग।इसमें जुलाई से सितंबर तक के वेतन-पेंशन का एकमुश्त पैसा भुगतान होगा।
Employees news

Bihar Employees Teacher Salary : बिहार के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों,पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। एक तरफ बिहार शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के लिए 2650 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है, जल्द ही कर्मचारियों शिक्षकों और पेंशनरों के खाते में तीन महीने का बकाया वेतन और पेंशन राशि जारी की जाएगी।

वही दूसरी तरफ बिहार शिक्षा विभाग ने पे रोल मैनेजमेंट पोर्टल से जुड़ी एक और राहत दी है, इसके तहत अब शिक्षकों और कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक वेतन पाने के लिए पोर्टल से पर्ची की जरूरत नहीं होगी। पोर्टल से प्राप्त स्लिप के आधार पर वेतन भुगतान की शर्त को जुलाई से सितंबर 2024 तक के लिए अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है।

एक साथ मिलेगी 3 महीने की Salary

बिहार शिक्षा विभाग ने पे रोल मैनेजमेंट पोर्टल से वेतन पर्ची की अनिवार्यता को तीन महीने के लिए हटा दिया है, इसके तहत अब शिक्षकों कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक वेतन पाने के लिए पोर्टल से पर्ची की जरूरत नहीं होगी। इस फैसले से पटना , मगध ,BRA बिहार, जयप्रकाश, वीर कुंवर सिंह बीएन मंडल, तिलका मांझी भागलपुर, ललित नारायण मिथिला, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत , मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी , पाटलिपुत्र, पूर्णिया और मुंगेर विश्वविद्यालय के हजारों शिक्षक और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने वेतन भुगतान के लिए पैसा जारी कर दिया है।उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं।

बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए 2650 करोड़ 17 लाख रुपये 

दरअसल, हाल ही में बिहार शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के लिए 2650 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृति प्रदान की है।इसमें 17 लाख शिक्षक-कर्मियों के वेतन मद में 994 करोड़ 21 लाख, अतिथि शिक्षकों के मानदेय मद में 140 करोड़ 68 लाख एवं सेवांत लाभ मद में 1515 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि शामिल है। इसके तहत विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अध्यापकों और कर्मियों को वेतन व पेंशन का भुगतान किया जाएग।इसमें जुलाई से सितंबर तक के वेतन-पेंशन का एकमुश्त पैसा भुगतान होगा। साथ ही अतिथि शिक्षकों को भी मानदेय भुगतान किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews