रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, बकाया पेंशन की राशि खातों में जारी, सीएम ने दी जानकारी

pensioners pension

DTC Retired Employees Pension : दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली की अरविंद केजरवाल सरकार ने अच्छी खबर दी है। दिल्ली सरकार ने पूर्व कर्मचारियों की सारी बकाया पेंशन राशि जारी कर दी है। यह जानकारी खुद सीएम केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर दी है।वही देरी से भुगतान के लिए माफी भी मांगी है।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि DTC के सभी रिटायर्ड बुज़ुर्गों के लिए ख़ुशख़बरी लाया हूँ – आपकी सारी बकाया पेंशन आपके खाते में चली गई है। देरी के लिए माफ़ी चाहता हूँ। मैं जानता हूँ आप मुझसे नाराज़ हो। पर आपका बच्चा हूँ। देरी के लिए माफ़ कर देना।

देरी के लिए माफी, आगे दिक्कत आई तो मैं हूं

सीएम ने आगे कहा कि  पिछले साल-डेढ़ साल से आपको पेंशन मिलने में बड़ी परेशानी हो रही थी। 2015 में जब हमारी सरकार बनी थी, उससे पहले आपको पेंशन मिलने में भी दिक्कत होती थी, तब की सरकार कहती थी कि डीटीसी के पास फंड नहीं है। हम आपको पेंशन नहीं दे सकते, लेकिन हमारी (आम आदमी पार्टी) सरकार आने के बाद दिल्ली सरकार अपने फंड से आपके लिए पेंशन की व्यवस्था की है। आपको हर महीने पेंशन मिल रही है।

पिछले कुछ साल से जो आपको दिक्कत हुई है, उसके लिए मैें माफी मांगना चाहता हूं। आप जानते हैं कि केंद्र सरकार हमारे काम में अड़चन डाल रही है, लेकिन पेंशन की देरी के लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं, लेकिन मैंने परेशानी को समझते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आपकी पेंशन का प्रावधान किया, इससे सारी पेंशन आपके खाते में आना शुरू गई है। आगे जब भी कोई दिक्कत आई तो भरोसा रखना क्योंकि केजरीवाल आपकी सारी पेंशन दिलाकर रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews