School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे विद्यालय

पानीपत में 18 नवंबर से आगामी आदेशों तक 5वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं।
school news

सांकेतिक तस्वीर

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। आज 20 नवंबर को यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के चलते स्कूल बंद रहेंगे।इसमें करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां,  कटेहरी, खैर और मीरापुर शामिल है। पंजाब के बरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिले में भी उपचुनाव के कारण आज बुधवार को स्कूलों में छुट्टी घोषणा की की गई है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और उसके सभी स्कूल 20 नवंबर को बंद रहेंगे।बढ़ते प्रदूषण के चलते गौतमबुद्ध नगर में 23 नवंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश दिए गए है, सभी क्लासेस ऑनलाइन चलेगी। मेरठ में आगामी आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के  सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों का 20 से 23 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।पिथौरागढ़ में भी सेना भर्ती के आयोजन के चलते 20 से 22 नवंबर तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी हुए है।

हरियाणा में प्रदूषण के चलते स्कूल बंद

  • बढ़ते प्रदूषण के कारण हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर गुरुग्राम जिले में 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं 19 से 23 नवंबर तक निलंबित रहेंगी।
  • भिवानी के सभी क्षेत्रों (शहरी एवं ग्रामीण) में 19 से 23 नवंबर तक 5वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी।
  • पानीपत में 18 नवंबर से आगामी आदेशों तक 5वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 5 तक के स्‍कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार डिप्टी कमिश्नर को दिया है। फिलहाल गुड़गांव, सोनीपत, झज्जर, रोहतक के प्राइमरी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा तक की छुट्टी करने के आदेश दिए हैं।

दिल्ली/नोएडा में भी स्कूल बंद

  • बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आगामी आदेश तक कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला किया हैं। सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। NCR के जिलों में से फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा में प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।
  • नोएडा के तमाम स्कूलों में 23 नवंबर 2024 तक बंद करने का आदेश दिया गया है।गाजियाबाद के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने भी प्रदूषण के बढ़ते स्तर तथा GRAP 4 के लागू होने के तहत 12 तक की क्लासेज अगले आदेश तक ऑनलाइन मोड में ही चलाने का फैसला लिया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews