छात्रों को बड़ी राहत, 11 मई से इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, विभाग का आदेश जारी

mp school News

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। School Summer Vacation 2022: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने स्कूली छात्रों को बड़ी राहत दी है। राजस्थान सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए तय समय से 7 दिन पहले ही ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 11 मई से आगामी आदेश तक राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े.. लाखों कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता! सैलरी में आएगा बंपर उछाल

दरअसल,राजस्थान में 17 मई से गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली थी, लेकिन भीषण गर्मी और हीट वेव के रिकार्ड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते पहले ही 11 मई से छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।इस संबंध में सोमवार देर रात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार बुधवार 11 मई से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सत्र के अंत तक अवकाश रहेगा। हालांकि, शिक्षकों को अवकाश नहीं दिया गया है। इस दौरान शिक्षक परीक्षा परिणाम तैयार करने के साथ ही आगामी सत्र के लिए तैयारी का काम संभालेंगे। वहीं जिन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। वह पहले की तरह ही यथावत जारी रहेंगी।

यह भी पढ़े.. MP में बिना OBC आरक्षण के होंगे पंचायत-निकाय चुनाव, रिव्यू पिटीशन लगाएगी सरकार, पढ़े कांग्रेस का रिएक्शन

इधर देशभर में बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 21 मई से 23 जून तक, आंध्र प्रदेश में 6 मई से 4 जुलाई तक, पश्चिम बंगाल में 2 मई से, छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल से 14 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं।वही मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने भी 15 जून के बाद स्कूल खोलने का फैसला किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews