कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द होगा बकाया वेतन का भुगतान, 20 जून तक खाते में आएगी इतनी राशि

MP NEWS

शाहजहांपुर, डेस्क रिपोर्ट। Employees News: लंबे समय से नाराज और हड़ताल कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों के ने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। एक्सईएन (सिटी) प्रशांत गुप्ता और नियोक्ता कंपनी के प्रबंधक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 2 माह का बकाया वेतन भुगतान 20 जून तक मिल जाएगा।

यह भी पढ़े..MP: लापरवाही पर गिरी गाज, शिक्षक और पंचायत सचिव समेत 4 निलंबित, 28 कर्मचारियों को नोटिस, 6 पर FIR

दरअसल, विद्युत निगम के शहरी, ग्रामीण और जलालाबाद वितरण खंड के अधीन कार्यरत संविदा कर्मचारी हर माह की सात तारीख तक वेतन का नियमित भुगतान कराने की मांग कर रहे थे, इसको लेकर वे कई बार अपनी नाराजगी धरने हड़ताल और प्रदर्शन से भी जाहिर कर चुके थे, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।वही विद्युत संविदा मजदूर संगठन से जुड़े कर्मचारी  पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह का घेराव कर उनसे दो बार वार्ता की, लेकिन वह बेनतीजा रही।

इसके बाद रविवार को जैसे ही आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और तीनों वितरण खंडों के संविदा कर्मचारी सर्किल ऑफिस में जमा होने लगे तो एक्सईएन (सिटी) प्रशांत गुप्ता और नियोक्ता कंपनी के प्रबंधक हरकत में आए और उन्होंने  कर्मचारियों लिखित आश्वासन दिया कि दो माह का बकाया वेतन भुगतान जून माह की 20 तारीख तक मिल जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: प्री मानसून का प्रभाव, 6 संभागों और 7 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इस दिन आएगा मानसून!

इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल को नियोक्ता कंपनी और एक्सईएन की ओर से पत्र सौंपे। दोनों पत्रों में अप्रैल माह का वेतन 13 जून तक कर्मचारियों के खातों में भेजने और इसके तुरंत बाद मई का वेतन आहरित कराने का भरोसा दिया गया है। धरना स्थल पर मंडल अध्यक्ष ने दोनों पत्र पढ़कर सुनाए और आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews