कांग्रेस में बड़ा फेरबदल- इस दिग्गज नेता को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान

कांग्रेस विधायक

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी (BJP) की तरह कांग्रेस (Congress) में भी फेरबदल का दौर शुरु हो गया है। पंजाब और उत्तराखंड कांग्रेस के बाद असम (Assam Congress) में बड़ा बदलाव किया गया है।असम विधानसभा चुनाव के बाद भूपेन बोरा को नया प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Bhupen Bora, Congress State President, Assam) का अध्यक्ष बनाया गया है।असम में भूपेन बोरा ने रिपुन बोरा का स्थान दिया गया है।वहीं पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपने के बाद रिपुन बोरा और राणा गोस्वामी को AICC सचिवों के उनके वर्तमान पदों से मुक्त कर दिया है।

यह भी पढे.. स्कूल, शिक्षा-किसानों को लेकर क्या बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान, पढे़ यहां

इसके अलावा राणा गोस्वामी, कमलाख्या डे पुरकायष्ठ और जाकिर हुसैन सिकदार को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पार्टी के नेता गोविंददास कोंथौजम के इस्तीफे के बाद लोकेश सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है।भूपेन बोरा और गोस्वामी इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की भूमिका निभा रहे थे, उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि MPPCC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेन सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वेणुगोपाल ने कहा कि लोकेन सिंह भी विधायक हैं और जब तक राज्य इकाई का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त नहीं हो जाता, वह अपने नए पद पर बने रहेंगे।

यह भी पढ़े.. MPPSC: रविवार को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, तैयारियां पूरी, इन बातों का रखें ध्यान

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews