Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने 18 उपनिरीक्षकों और 3 निरीक्षकों और हमीरपुर पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 9 थाना प्रभारी निरीक्षकों के थानों में फेरबदल किया है।
POLICE Transfer

UP CG Police Transfer : उत्तर प्रदेश के इटावा और संतकबीर नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गय है। इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने छह थानाध्यक्षों सहित 17 निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं।वही संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने 18 उपनिरीक्षकों और 3 निरीक्षकों के तबादले किए गए।

हमीरपुर पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 9 थाना प्रभारी निरीक्षकों के थानों में फेरबदल किया है। छग के बिलासपुर जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में भी बदलाव हुआ है। एसपी रजनेश सिंह ने सात निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस तबादले में सिरगिट्टी, सिविल लाइन और सरकंडा थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं।

इटावा पुलिसकर्मियों के तबादले

  • प्रभारी निरीक्षक बकेवर राकेश कुमार शर्मा को सैफई।
  • प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी बलराम मिश्रा को बलरई।
  • पुलिस लाइन से भूपेंद्र सिंह राठी को बकेवर।
  • विक्रम सिंह चौहान को कोतवाली से इकदिल।
  • भीमसेन पोनिया को इकदिल से काेतवाली।
  • अमित कुमार मिश्रा को बलरई से फ्रेंड्स कालोनी का प्रभारी निरीक्षक।
  • निरीक्षक रजनेश कुमार चौहान फ्रेंड्स कालोनी से प्रभारी डब्ल्यू सीएसओ। अरिमर्दन सिंह साइबर थाना से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध भरथना।
  • नरेंद्र मिश्रा भरथना से अतिरिक्त निरीक्षक जसवंतगनर।
  • रमेश कुमार जसवंतनगर से अतिरिक्त निरीक्षक बलरई।
  • विजय कुमार पांडेय प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ
  • अब्दुल सलाम सिद्दकी प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी चुनाव सेल।
  • अलमा अहिरवार प्रभारी निरीक्षक सैफई से अपराध शाखा विवेचना विंग।
  • अतुल कुमार सिंह पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बढ़पुरा।
  • धर्मेंद्र कुमार मिश्र बढ़पुरा से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सहसों।
  • महेश पाठक थाना वैदपुरा से साइबर थाना।
  • जगदीश कुमार भाटी पुलिस लाइन से अस्थाई चौकी प्रभारी प्रदर्शनी मेला सिविल लाइन को बनाया गया है।

हमीरपुर में थाना प्रभारी निरीक्षकों के तबादले

सदर कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह को थाना सुमेरपुर का इंचार्ज।
राकेश कुमार थाना प्रभारी सुमेरपुर को सदर कोतवाली का प्रभार मिला
थाना प्रभारी रहे जरिया भरत कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews