Sex Racket : बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में कई युवक-युवती अरेस्ट

sex racket

फतेहपुर, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UttarPradesh Sex Racket) के फतेहपुर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।यहां पुलिस ने एक निजी नलकूप में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और मौके से 5 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपित सहित तीन लोग भागने होने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस (Fatehpur Police) मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े.. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर, सीएम ने जताया शोक

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला फतेहपुर (Fatehpur Sex Racket)  के हथगाम थाना क्षेत्र के पनहा मजरे लखमीपुर गांव का है। यहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक निजी नलकूप में छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया और मौके से तीन युवतियों के साथ दो युवक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है जबकि सरगना समेत तीन आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट की बैठक आज, किसानों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई युवतियां कानपुर, सिद्धार्थनगर व हरदोई जिले की रहने वाली बताई गईं हैं। तीनों युवतियां शादीशुदा हैं जो शादी टूटने के बाद गलत (Fatehpur Sex Racket busted) रास्ते पर आ गईं हैं।  पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाएं, चार मोबाइल, पांच हजार रुपये और दो बाइकें बरामद की हैं।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews