Sex Racket: आपत्तिजनक हालत में 23 युवक-युवती गिरफ्तार, ग्राहकों से वसूलते थे 6000 रुपए

sex racket

नोएडा, डेस्क रिपोर्ट।एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली  (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बरप रहा है, वही दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (UP) के नोएडा (Noida) में एक के बाद एक  सेक्स रैकेट (Sex racket) के खुलासे हो रहे है। यहां नोएडा पुलिस (Noida Police)  ने एक मॉल में बने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 23  युवक-युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : वेबसाइट के जरिए होती थी ग्राहकों की बुकिंग, ऑनलाइन होती थी लड़कियों को पैमेंट

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के स्पा सेंटर में एक बड़ा सेक्स रैकेट (Sex racket)चलाया जा रहा है।इसी आधार पर पुलिस ने गुरुवार देर रात यहां छापेमार कार्रवाई की और भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 9 युवक और 14 युवतियों समेत 23 को गिरफ्तर किया है।10 दिन में  पुलिस द्वारा दूसरे सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

खबर है कि यहां पिछले 2 साल से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। ये लोग दिल्ली से लेकर नोएडा, हरियाणा समेत अन्य शहरों से युवतियों को बुलाते थे। स्पा सेंटर में आने वाले प्रति ग्राहक से 5000 से 6000 हजार रुपये वसूल किए जाते थे। पुलिस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप व आपत्तिजनक  सामग्री बरामद की है। पुलिस सेंटर से पकड़े गए अन्य युवक-युवतियों के नाम व पते की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। युवतियों में दो नाबालिग बताई जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews