1.53 लाख पेंशनरों के लिए बड़ी अपडेट, 31 मई से पहले पूरा करें काम, वरना रुक जाएगी पेंशन

pension news

बांदा, अलीगढ़ डेस्क रिपोर्ट।उत्तर प्रदेश के पेंशनरों की पेंशन पर बड़ी अपडेट है। 1.53 लाख पेंशनरों की मई और जून पर संकट आ सकता है। इसका कारण अबतक बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक ना होना है।चुंकी शासन ने पेंशन में आधार नंबर को मोबाइल से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है और इसकी डेट लाइन 31 मई निर्धारित की है। निर्धारित अवधि तक आधार फीडिंग नहीं होने पर पेंशन रोक दी जाएगी।

यह भी पढ़े..MP पंचायत चुनाव से पहले सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा, मिलेगी 15 लाख तक प्रोत्साहन राशि, पुरस्कार भी

दरअसल,अलीगढ़ मंडल में चार अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज जिले हैं और इनमें वृद्धावस्था पेंशन के कुल 1.46 लाख लाभार्थी हैं। यूूूपी शासन द्वारा इन्हें 1000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से सहायता राशि मिलती है। फर्जीवाड़ा रोकने और पात्रों को लाभ देने के चलते शासन की ओर से सभी लाभार्थियों के आधार का प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें अब तक 63 हजार ने ही आधार फीडिंग हुई है और 408 की आधार फीडिंग फेल और 215 लोगों का डाटा सस्पेक्ट पाया गया है, ऐसे में 82000 की अबतक जानकारी पोर्टल पर फीड नही हो पाई है, ऐसे में अगर 31 मई से पहले काम पूरा नहीं हुआ तो  इनकी पेंशन अटक सकती है।

बता दे कि प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी, फरवरी व मार्च (तीन महीने) की एक साथ किस्त जारी की थी और सभी लाभार्थियों के खाते में तीन-तीन हजार रुपये भेजे गए थे। अब नए वित्तीय वर्ष  2022-23 लग चुका है, लेकिन अब तक एक भी किस्त नहीं मिली है। अब जून में अप्रैल, मई व जून की एक साथ किस्त आने की उम्मीद है, ऐसे में जिन्होंने पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की है उनकी किस्त पर संकट गहरा सकता है।

यह भी पढ़े…सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, जीपीएफ पर सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन में मिलेगा लाभ

इसके अलावा चित्रकूटधाम मंडल में आधार नंबर की फीडिंग नहीं होने से 71000 से अधिक की वृद्धावस्था पेंशन भी रुक सकती है।समाज कल्याण विभाग ने 31 मई तक आधार नंबर लिंक नहीं करने वाले लाभार्थियों की पेंशन रोकने की बात कही है।सरकार द्वारा मंडल के बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर जनपदों में 1,80,894 बुजुर्गों में से 1,11,791 पेंशनरों के आधार नंबर की फीडिंग हो चुकी है लेकिन अबतक 71, 103 पेंशनरों ने आधार नंबर की फीडिंग नहीं कराई है,ऐसे में आधार नंबर की फीडिंग की डेट लाइन 31 मई निर्धारित की है। निर्धारित अवधि तक आधार फीडिंग नहीं होने पर पेंशन रोक दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews