पेंशनरों की पेंशन पर महत्वपूर्ण अपडेट, 20 फरवरी तक पूरा करें ये काम, मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश

pensioners pension

Pensioners Pension Update  : रक्षा मंत्रालय के पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। डिफेंस पेंशनर्स को 20 फरवरी तक वार्षिक पहचान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने निर्देश जारी किए है। जिन पेंशनरों ने अपने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर दिए है वे SPARSH पोर्टल पर जाकर अपडेट चेक कर सकते है।

दरअसल, रक्षा मंत्रालय के तहत मासिक पेंशन को जारी रखने के लिए एनुअल आइडेंटिफिकेशन या लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करना जरूरी होता है, ऐसे में सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्टेशन या SPARSH के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी डिफेंस पेंशनर्स को 20 फरवरी तक एनुअल आइडेंटिफिकेशन पूरी करनी होगी, अन्यथा पेंशन में रुकावट आ सकती है।

जारी हुए ये निर्देश

मंत्रालय ने बताया मंत्रालय ने पहले बैंकों के उन पेंशनरों के लिए 3 महीने के लिए पेंशन पेमेंट के विस्तार को मंजूरी दी थी, जो SPARSH में चले गए थे और जिनकी पहचान नवंबर 2022 में होनी थी। SPARSH के माध्यम से पेंशन पाने वाले 390366 डिफेंस पेंशनर्स ने अभी तक डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार अपनी एनुअल आइडेंटिफिकेशन पूरी नहीं की है।वही  लीगेसी पेंशनर्स (2016 से पहले रिटायर्ड) जो अभी तकSPARSH में नहीं गए हैं, वे अपना लाइफ सर्टिफिकेट उसी तरह जमा कर सकते हैं जैसा कि पिछले वर्षों में करते आए हैं।

मंत्रालय ने कहा SPARSH यह एक सेंट्रलाइज्ड मंजूरी, क्लेम और पेंशन संवितरण सिस्टम है जिसमें सेल्फ- वेरिफिकेशन के माध्यम से डेट का आसान वेरिफिकेशन और सुधार होता है। यह पेंशनर की पहचान के लिए डिजिटल प्रक्रिया है।

वेब-बेस्ड सिस्टम है SPARSH

गौरतलब है कि SPARSH पेंशन दावों की प्रोसेसिंग करने और बिना किसी बाहरी मध्यस्थता के सीधे डिफेंस पेंशनर्स के बैंक खातों में पेंशन जमा करने के लिए एक वेब-बेस्ड सिस्टम है।इसे सशस्त्र बलों की पेंशन, मंजूरी और संवितरण जरूरतों को पूरा करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा इस प्रणाली को लागू किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews