
Nitish Kumar Resigns as Bihar CM: आखिरकार तमाम अटकलें के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश ने अपना इस्तीफा बिहार के राज्यपाल को सौंप कर अपने फैसले पर मुहर लगाई है। राज्यपाल द्वारा नीतीश के इस्तीफा को स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन नई सरकार बनने तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते रहेंगे।
9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे नीतीश कुमार
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में हलचल जारी है। नीतीश कुमार के इस्तीफा सौंपते ही नए सरकारी के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। नीतिश कुमार रविवार को ही 9वीं बार फिर से बिहार के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं। पटना के कुछ स्थानों पर पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पोस्टर भी देखें गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”907132279″]
आप पर आरोप है कि आप अवसरवादी हैं?
नीतीश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पत्रकार वार्ता में जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप पर आरोप है आप अवसरवादी हैं। इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा, “पिछले काफी समय से काफी कुछ बोला जा रहा था, लेकिन उसे समय भी मैं चुप था, मैं लगातार अपना काम कर रहा था। इंडिया एलाइंस बनाने में और उसकी मजबूती देने में प्रयास कर रहा था। लेकिन बाकी लोग सभी चीजों के लिए प्रयासरत नहीं थे, हर तरफ एक दूसरे को लेकर सिर्फ तकलीफ दिख रही थी और इसी वजह से मैं इन सब बातों को लेकर बोलना छोड़ दिया और अंततः इस गठबंधन को भी छोड़ दिया।”

