
बिहार में इस समय विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर तैयारी का दौर जारी है। रविवार यानी आज चुनाव की तैयारी को लेकर के इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।
चुनाव आयोग के स्पेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया गया कि बिहार में SIR को पूरी सफलता मिली है। इस सूची को लेकर की गई यह पहल 24 जून 2025 को शुरू हुई थी और वक्त पर समाप्त हुई। अब चुनाव को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई है, जिनमें बूथ पर वोटरों की संख्या से लेकर EVM पर उम्मीदवारों की फोटो तक कई बातें शामिल है।
बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि जब मतदाता मतदान करने के लिए जाते हैं तो उन्हें अपना मोबाइल घर पर या कहीं छोड़ कर आना पड़ता है। अब पोलिंग बूथ पर मोबाइल रखने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद हर वोटर अपना मोबाइल जमा कर आसानी से वोट दे सकेगा। इसके अलावा किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे।
EVM में होंगे ये बदलाव
विधानसभा चुनाव में वोटिंग EVM से करवाई जाएगी। इस पर जिन उम्मीदवारों की फोटो लगेगी वह पूरी तरह से रंगीन होगी। प्रत्याशी का नाम भी बड़ा लिखा रहेगा। बड़े अक्षरों की वजह से मतदाता आसानी से प्रत्याशी का नाम देख और पढ़ सकेंगे। इससे उन्हें वोट देने में आसानी होगी। इसके अलावा वोटर कार्ड में हर जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी रहेगी और सीरियल नंबर भी बड़े अक्षर में होगा।
देश भर में लागू हो SIR (Bihar Election 2025)
चुनाव आयोग ने SIR सिस्टम पूरे देश में लागू करने की बात भी कही है। चुनाव से पहले इसे कराए जाने के सवाल पर यह जवाब दिया गया कि लोग प्रतिनिधि कानून के हिसाब से हर रिवीजन चुनाव से पहले करना जरूरी है। चुनाव के बाद रिवीजन होने की बात न्याय संगत नहीं है। CEC ने बताया कि जब BLO ने घर घर जाकर मतगणना की, उसके बाद जिन भी लोगों के नाम सूची में आए उनके बारे में सभी राजनीतिक दलों को जानकारी देकर 1 अगस्त से 1 सितंबर तक आपत्ति और दावे करने का मौका दिया गया था। ऐसे में जिस भी अयोग्य आदमी का नाम सामने आया उसे हटाने में मदद मिली।
बता दें कि जून 2025 में बिहार में वोटर की संख्या 7.89 करोड़ थी। कल 69.29 लाख नाम काटे गए, जिनमें से 6.85 लाख लोगों के नाम दो जगह है। 22.34 लाख लोग मृत पाए गए और 36.44 लाख लोग दूसरी जगह जा चुके हैं। नाम काटने और नए नाम जोड़ने के बाद अब कुल वोटर 7.42 करोड़ है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

