लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में बिहार के सांसद पप्पू यादव का नाम शामिल, मांगी सुरक्षा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, यह मामला 13 अक्टूबर के बाद से शुरू हुआ है। जब सांसद ने अपने एक्स अकाउंट से बिश्नोई गैंग के लोगों के खिलाफ बातें लिखी थी।
Threat to Pappu Yadav from Lawrence Bishnoi

Threat to Pappu Yadav from Lawrence Bishnoi : इन दिनों मीडिया में चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में एक और नेता का नाम शामिल हो चुका है। दरअसल, सलमान खान और मुनव्वर फारूकी के बाद अब गैंग द्वारा बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी और सलमान खान के मामले से अलग रहने की हिदायत दी गई है। जिसके बाद से सांसद काफी परेशान हो चुके हैं। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूए के नंबर से पप्पू यादव को व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए थे। यह वही गैंग बताया जा रहा है जिसने कुछ समय पहले महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की थी। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सांसद ने कही थी ये बात (Pappu Yadav)

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गैंगस्टर द्वारा सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसी बीच पप्पू यादव ने 13 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, “यदि उनके हाथ में कानून व्यवस्था दे दी जाए, तो वह लॉरेंस जैसे गैंगस्टर के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे।” इसके बाद से ही यह मामला बेहद गंभीर बनता जा रहा है। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है। वहीं, नेता ने पुलिस को यह बताया है कि उनके जान को खतरा है। इसके लिए सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है।

मिली धमकी (Lawrence Bishnoi)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस जेल में जैमर लगाकर पप्पू यादव से संपर्क करने की भी कोशिश कर रहा है, लेकिन सांसद ने उसका फोन नहीं उठाया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मयंक नाम के शख्स ने पप्पू यादव को अपने हद में रहने की सलाह दी है। इस बयान में कहा गया है कि मैं पप्पू यादव को साफ तौर पर यह कह देता हूं कि अपनी औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करें। ज्यादा इधर-उधर टीआरपी कमाने के चक्कर में बयानबाजी की, तो रेस्ट इन पीस कर देंगे। यह अमन का करीबी बताया जा रहा है, जो कि फिलहाल झारखंड जेल में बंद है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews