अनियंत्रित SUV ने फुटपाथ पर सो रहे 4 बच्चों को कुचला, भीड़ ने ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला

bihar-patna-rash-driving-car-Crushed-four-child-people-angry-mob-killed-driver

नई दिल्ली| फुटपाथ पर रहने वालों के लिए एक बार फिर रफ़्तार काल बनकर गुजरी| मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां बीती रात एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ| यहां के अगमकुआं थाना अंतर्गत कुम्हरार इलाके में बीते देर रात एक अनियंत्रित एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे चार बच्चों को कुचल दिया जिसमें तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक बच्चे का पांव टूट गया है। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसको जमकर पीटा, भीड़ की पिटाई से ड्राइवर की भी मौत हो गई है|  

हादसा मंगलवार देर रात दो बजे के आसपास का है। पटना सिटी के अगमकुआं थाना अंतर्गत कुम्हरार इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने 4 लोगों को कुचल दिया जिसमें 3 की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेकाबू कार में दो लोग सवार थे, सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचलते हुए कार आगे जाकर एक पोल से टकरा गई और पलट गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने भी गाड़ी चालक को जमकर पीटा, इस दौरान गंभीर घायल होने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद से हिंसा की भी खबर है। आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया है।  काफी देर तक लोगों ने हंगामा किया। तीन घंटे तक चले हंगामें के बाद पुलिस ने जाम हटवाया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews