Biological E वैक्‍सीन होगी 90% प्रभावी, अक्टूबर से हो सकती है उपलब्ध

वैक्सीन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में निर्मित Biological E की वैक्‍सीन कोविड के खिलाफ 90 प्रतिशत तक प्रभावी साबित हो सकती है। देश के एक शीर्ष डॉक्टर ने सरकार के एडवाइजरी पैनल को ये जानकारी दी है। केंद्र सरकार के कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन एनके अरोड़ के मुताबिक इस वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा फेज चल रहा है।

MP School: मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल! स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

ये वैक्सीन तीसरे फेज के ट्रायल में पहुंच गई है और उम्मीद है कि अक्टूबर 2021 तक उपलब्ध हो जाएगी। Biological E की वैक्सीन को Corbevax के नाम से जाना जायेगा. Novavax वैक्‍सीन की तरह यह काम करेगी Novavax वैक्‍सीन की तरह होगी। कंपनी के अनुसार ये वैक्सीन कोरोना संक्रमण के 90 वेरिएंट पर असरदार है। इस वैक्सीन को सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा बनाया जाएगा। Biological E की वैक्‍सीन सभी उम्र के लोगों के लिए असरदार होगी और इसके दो डोज की कीमत 250 रूपये तक हो सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews