
BJP allegations land scam against Mallikarjun Kharge
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर अवैध भूमि सौदों के आरोपों को सिरे से नकारने के बाद भाजपा ने अब कांग्रेस पर पलटवार किया है, भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियंक खड़गे पर एक ट्रस्ट एक माध्यम से 100 करोड़ के जमीन घोटाले के आरोप लगाये हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे प्रियंक खड़गे पर कर्नाटक में जमीन के घोटालों के आरोप लगाये, उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगाये आरोपों को बे बुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस का दोहराचरित्र देखिए उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीन घोटाला कर रहा है और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा से सवाल पूछ रहा है।
कांग्रेस के आरोपों का भाजपा ने दिया जवाब
भाजपा प्रवक्ता भंडारी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जमीनों के आंकड़ों को इधर उधर कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर अवैध भूमि सौदे के आरोप लगा दिए, कांग्रेस ने सीएम के इनवेस्टमेंट को उनके चचेरे भाइयों के साथ जोड़कर हल्ला करने की कोशिश की है जो जमीनें विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले की हैं कांग्रेस कह रही है उसे सीएम बनने के बाद ख़रीदा, जिस कंपनी को डॉ यादव 2017 में छोड़ चुके कांग्रेस उन्हें उसका डाइरेक्टर बता रही है।
खड़गे के ट्रस्ट पर 100 कोड की जमीन घोटाले का आरोप
भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष भाजपा से सवाल कर रहे हैं हिम्मत है तो अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल करें जिन्होंने 100 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन प्राइवेट ट्रस्ट के नाम आवंटित करवा ली। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर बेंगलुरु में 5 एकड़ जमीन मल्लिकार्जुन खड़गे के प्राइवेट ट्रस्ट सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को आवंटित की है। प्रदीप भंडारी के अनुसार, इस जमीन की बाजार कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है।
जो खुद को दलितों का मसीहा कहते हैं वही गरीबों की जमन हड़प रहे
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा घोटाले एक नहीं कई हैं, उन्होंने कहा खड़गे परिवार के इसी प्राइवेट सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को गुलबर्ग में 19 एकड़ जमीन पली भाषा के रिसर्च के लिए दी गई है। भाजपा का दावा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंक खड़गे ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर इन जमीनों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा ये एक सुनियोजित तरीके से किया गया भ्रष्टाचार है इसकी जाँच होनी चाहिए और इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदीप भंडारी ने कहा जो अपने आपको दलितों और गरीबों का मसीहा बताते हैं वही मल्लिकार्जुन खड़गे गरीबों की जमीनों पर कब्ज़ा पर अपने ट्रस्ट में मिला रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे एक ट्रस्ट के माध्यम से कर्नाटक में जमीन की लूट और भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इस ट्रस्ट का नाम है ‘सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट’।
इस ट्रस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, बेटे प्रियांक खड़गे, दामाद और उनकी पत्नी शामिल हैं। ये ट्रस्ट… pic.twitter.com/eF4ALtHk7C
— BJP (@BJP4India) June 24, 2026
The same modus operandi that the Gandhi-Vadra family used for land grabbing has been adopted by Mallikarjun Kharge through the ‘Siddharth Vihar Trust’.
Through this trust, five acres of prime industrial land were allotted to a private trust.
This is a cognisable offence under… pic.twitter.com/cbWDq0xYYx
— BJP (@BJP4India) June 24, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

