
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में ओडिशा की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें कंधामाल और कटक से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं।

