Hindi News

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान, 19 जनवरी को भरा जाएगा नामाकंन, जानें पूरा शेड्यूल

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 19 जनवरी 2026 को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जाएगा। इसके बाद 20 जनवरी को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान, 19 जनवरी को भरा जाएगा नामाकंन, जानें पूरा शेड्यूल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 19 जनवरी 2026 को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जाएगा। इसके बाद 20 जनवरी को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नितिन नबीन को ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बीजेपी ने जारी किया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल

बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है। भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की गई है। निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगी। बीजेपी ने बताया कि 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल सूचा का प्रकाशन है। नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी। 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा और मतदान होगा। वहीं अगर चुनाव निर्विरोध हुआ तो 20 जनवरी को केवल अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को इस मौके पर दिल्ली में मौजूद रहने को कहा गया है। अध्यक्ष पद के लिए तीन सेट में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। एक सेट पर 20 से अधिक निर्वाचित प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर होंगे। वहीं माना जा रहा है कि एक और पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP नेताओं राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के हस्ताक्षर होंगे। तीसरे पत्र पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे।

बता दें कि हाल ही में भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक भी हुई। बैठक में नितिन नबीन के साथ बी एल संतोष, सुनील बंसल, अरुण सिंह और तरुण चुघ मौजूद रहे।

2020 से जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। साल 2019 में अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जेपी नड्‌डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। छह महीने बाद 30 जनवरी 2020 को उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। नड्‌डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों के लिए उन्हें जून, 2024 तक एक्सटेंशन दे दिया गया था। इसके बाद भी नड्‌डा एक्सटेंशन पर हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि नड्डा की जगह नितिन नबीन को मिल सकती है।

Image

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews