BJP ने नियुक्त किये प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी, यहाँ देखें किस नेता को किस राज्य की जिम्मेदारी मिली

भाजपा ने जिन नेताओं को प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है उनमें वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक आदि शामिल हैं।
BJP

Appointment of state in-charge and co-in-charge in BJP : लोकसभा चुनावों की समाप्ति के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने के उद्धेश्य से प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश सह प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज इन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने इन नियुक्तियों में अंडमान निकोबार और अरुणाचल प्रदेश, दादरा एंड नगर हवेली और दमन दीव, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय,मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम में केवल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये हैं वहीं बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओड़िसा, पंजाब और उत्तराखंड में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किये हैं।

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

पार्टी ने अंडमान & निकोबार का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी को, अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी अशोक सिंघल (विधायक) को बनाया है, वहीं बिहार का प्रभारी विनोद तावड़े को और सह प्रभारी दीपक प्रकाश (सांसद) को, छत्तीसगढ़ का प्रभारी विधायक नितिन नबीन को नियुक्त किया है। इसी तरह दादरा-नगर हवेली और दमन- दीव का प्रभारी विधायक दुष्यन्त पटेल को, गोवा का प्रभारी आशीष सूद को बनाया है, हरियाणा के लिए पार्टी ने प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. सतीश पूनिया को दी है और सह प्रभारी क दायित्व सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सौंपा है, इन राज्यों की तरह ही अन्य राज्यों के लिए भी पार्टी ने जिम्मेदारी तय कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews